देश में 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन:- विधायक पाण्डेय

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को छह सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री व वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा वर्ष 2014 के बाद देश में युगांतकारी परिवर्तन आया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन प्रगति के मार्ग में अग्रसर है। देश विश्व गुरु बनने की राह में है और देश लगातार हर मामले में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। इस दौरान राजेंद्र बिष्ट ने व्यक्तित्व विकास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

          गुरुवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चैधरी ने पिछले आठ वर्षों में हुए अंत्योदय प्रयत्न में बोलते हुए केंद्र सरकार के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी ने मेक इन इंडिया के तहत देश में कई तरह के विभिन्न प्रकार की विश्व स्तरीय हथियारों का निर्माण, रक्षा उपकरणों का निर्माण विषयों के बारे में बताया। कहा जहां सुरक्षा संबंधी आत्मनिर्भरता बढ़ी है वहीं रोजगार के अवसर मिले हैं। हल्के लड़ाकू विमान तेजस से लेकर हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस तक अब देश में ही निर्मित हो रहे हैं। वीरेंद्र सिंह ने कहा किसी भी राजनीतिक दल की उन्नति एवं प्रगति उस दल की संगठनात्मक रचना पर निर्भर करती है। संगठन की प्रभावशाली कार्यपद्धति ही संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का काम करती है। पुष्कर काला ने कहा वर्तमान समय में आधुनिकता के दौर पर युवा एवं सामर्थ्यवान भारत के लोगों की वैचारिक मुख्यधारा में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। यहां पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, उमेश अग्रवाल, जगदीश जोशी, नंदन खड़ायत, कमलेंद्र सेमवाल, ओम नारायण, केडी गहतोड़ी, वरुण अग्रवाल, मोहिनी पोखरिया, ओम नारायण, राजपाल सिंह, गुरदेव सिंह, गुरजीत सिंह, उत्तम दत्ता, भाष्कर सम्मल, गौरव वर्मा, दीप आर्य, श्वेता मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, देवकी थापा, अंजू देवी, अंजली थापा, पूजा डांगी, इंदरपाल सिंह मान, शंकर बसेड़ा, सरू थापा, विशाल गोयल रहे।