कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में केंद्र सरकार का फूंका पुतला


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं के समर्थन में केन्द्र सरकार के खिलाफ शान्तिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंक कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार से मांग की हैं कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए।

      रविवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना का कड़ा विरोध किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

      इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो अग्निपथ योजना शुरू की गयी है इससे देश के युवाओं में काफी रोष व्याप्त है। युवाओं के विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार को इस योजना को तुरन्त वापस लेना चाहिए । 

      प्रदर्शन करने वालों में युवा काग्रसे प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, संजीव झाम, ऋषभ कांबोज, जाकिर अली, गोविंद कश्यप, सुनील, बृजेश, किशोर सामंत, मोहित चैहान, सुनब्बर सलमानी, समीर अब्बास, साहिल, उमेश सुयाल, जसपाल बिष्ट सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।