युवा वर्ग अफवाहों में न आयें:- थानाध्यक्ष शाह


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिये केंद्र सरकार की ओर से पेश की गई अग्निपथ योजना को लेकर थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह ने कहा कि यह योजना युवाओं के लिये बेहतर है, युवा किसी के बहकाबें व अफवाहों में न आये। 

          वही उन्होंने अपील कि है कि युवा वर्ग क्षेत्र के अन्तर्गत किसी भी तरह का कोई ऐसा कार्य न करें जिससे जन मानस की हानि हो व सरकारी व अन्य किसी चीज का नुकसान हों। शाह ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर किसी भी तरह का युवा वर्ग अग्निपथ योजना को लेकर विद्रोह या कुछ गलत करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिससे उनके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा। 

      थानाध्यक्ष ने कहा कि यह युवाओं के लिये एक अच्छा अवसर है, जहां अधिकतर लोग सेना में काम करना चाहते हैं।