पूर्व विधायक ठुकराल ने पार्षद की जीत पर आम जनता का जताया आभार


रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। घास मंडी में हुए उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सागर की जीत के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

      पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि रंजीत सागर एक ईमानदार युवा है और जनता ने जो निर्णय लिया है उसके लिए वार्ड नंबर 36 की जनता एवं पूरी टीम बधाई की पात्र है स उन्होंने कहा कि एक अच्छा जनसेवक वही है जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे।उन्हें पूर्ण विश्वास है की रंजीत वार्ड 36 की समस्याओं के समाधान के लिए अपना हर सम्भव प्रयास कर हर समस्या का समाधान करेगा स

        इस दौरान पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, दिलीप अधिकारी, संजय ठुकराल, राजीव चावला, मनोज आर्या, कमल राणा, विजय पाल सिंह, पवन शर्मा, रोहित आनंद, बब्बर, बंटी कोली, बंटी राजोरिया हैप्पी चैहान आदि लोग उपस्थित थे।