अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगा


गदरपुर। भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार नगर में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय इण्टर कालेज परिसर में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के योग एवं उसकी जानकारी दी गयी।


       मंगलवार प्रातः राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित योग दिवस समारोह का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, नोडल अधिकारी डा. अरुण कुमार,डॉ.अरविंद धवन अध्यक्ष भारत विकास परिषद द्वारा संयुक्त रुप से भगवान धनवंतरी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समारोह में योगाचार्य महेन्द्र छाबड़ा, रामचन्द्र एवं महिला योगाचार्य सुनीता बजाज द्वारा जनमानस को योग कर अभ्यास कराया गया और योग के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।


          इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा योग के विषय में प्रकाश डालते हुए  दैनिक जीवन में योग को सम्मिलित करने का आहृवान किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने भी मनुष्य के जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी डा. अरुण कुमार द्वारा उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 8वें योग दिवस पर सरकार का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया साथ ही यशस्वी प्रधानमत्रीं श्री नरेन्द्र मोदी के 8वें अन्र्तराष्टीय योग दिवस की थीम मानवता के लिये योग पर प्रकाश डाला गया ।

         शिविर में भारत विकास परिषद रेड क्रॉस सोसायटी, पतंजलि योग पीठ, श्रीकृष्ण अर्गेनिक, विद्या भारती आदि संगठनों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोका स्वीट्स के स्वामी अशोक भुसरी के सौजन्य से प्रसाद वितरण तथा कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी दीपक सुधा द्वारा किया गया।

            इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, पंकज बजाज, प्रमोद बजाज, डा. ऋषि गुप्ता ,सहायक नोडल अधिकारी ललित जसवाल, मशरुफ, दीपक, चन्द्र प्रकाश,, राकेश भुड्डी, राकेश गुम्बर, डॉ. सोनू विश्वास, राकेश कंबोज, विनोद चुघ, डा.उपेन्द्र रावत, डा. सचान, डा. राजीव शर्मा, विद्या भारती सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे। पंकज सेतिया,विनोद चुघ, डॉक्टर विनीत अरोरा अरिवन्द धवन अध्यक्ष भारत विकास परिषद, राजकुमार गुंबर, राजकुमार सुखीजा,गुरचरण सिंह,देव छाबड़ा ,पूनम ग्रोवर एवं मुस्कान चाचला सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे।