एस एस पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जागरूकता अभियान चलाते हुए एसएस पब्लिक स्कूल प्रबंधकों के अलावा शिक्षक तथा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षकों द्वारा अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाती, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, ध्यान मुद्रा सहित कई योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कांडपाल, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद, मनोज अरोरा, उमेश चैहान, एके वर्मा द्वारा योग के महत्व एवं स्वास्थ्य के लिए योग क्यों जरूरी है विषय पर जानकारियां प्रदान की।
यदि रहना है निरोग, प्रतिदिन करो योग का भी संकल्प कराया गया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के शिक्षक महेंद्र छाबड़ा एवं देवेंद्र सिंह सहित नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक मुस्कान चावला एवं तनीषा चावला के अलावा देवांश अरोरा, अभय चैहान, अनमोल, वंश कंबोज, अशमीत, शुभम, अंकुश, अमन, लवप्रीत, आशीष, संयम, चमन एवं किरण के अलावा तमाम लोग मौजूद थे।



