ब्लड बैंक की मांग के लिए अपने खून से पत्र लिखेंगे:- संदीप चावला
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। नगर में ब्लड बैंक की मांग को लेकर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे ब्लड मैन व 108 कहलाने वाले संदीप चावला लोगों की सहायता के लिये हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले युवा है।
नगर के प्राथमिक चिकित्सालय में चावला के लंबे संघर्ष के बाद मिनी ब्लड बैंक की स्वीकृति मिली सारी तैयारियां भी पूरी हो गई एवम सारी मशीनें भी लगा दी गई लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई और न ही ब्लड बैंक शुरू हुआ और एक लंबे समय से मिनी ब्लड बैंक में ताला टंगा हुआ है जब कि कुछ माह पूर्व संदीप चावला द्वारा सांकेतिक धरना भी दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई।
इस पर संदीप चावला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वह विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को अपने रक्त से जिलाधिकारी महोदय को नगर के मिनी ब्लड बैंक को शुरू करने के लिए अपने रक्त से पत्र लिखेंगे, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थित मिनी ब्लड बैंक से पैदल चलकर उपजिलाधिकारी महोदय को पत्र सौंपेंगे।
इस पर सभासद व समाजसेवी संजीव झाम ने नगर क्षेत्र की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि जनहित में हम सभी को आगे आना चाहिए, नगर मे मिनी ब्लड बैंक की अति अवश्यकता है।



