अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता में देहरादून बी तथा नैनीताल ए ने मैच जीते


गदरपुर (संवाद-सूत्र)। सीनियर अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चैथे दिन एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी में खेले गये दो मुकाबलों में देहरादून बी और नैनीताल ए ने अपने मैच जीते।

         गुरुवार को नैनीताल ए और ऊधम सिंह नगर बी के बीच पहले मैच का शुभारंभ देहरादून क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव विजय प्रताप मल्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त का किया। नैनीताल के कप्तान दीक्षांशु नेगी ने टॉस जीतकर ऊधम सिंह नगर बी को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऊधम सिंह नगर बी की पूरी टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें आर्यन चैधरी ने 44, शाहन रावत ने 38 रनों का योगदान दिया। नैनीताल ए के लिये रवि सिंह ने हैट्रिक के साथ सात विकेट लिये। कार्तिक जोशी ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल ए की टीम ने 23 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें नैनीताल बी की तरफ से कमल सिंह ने नाबाद 74 और पीयूष जोशी ने 21 रनों का योगदान दिया। ऊधम सिंह नगर बी के लिये मोहित कुमार ने दो विकेट लिए। नैनीताल ए ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर 4 अंक प्राप्त किए। मैच के अंपायर विनय कुमार और मनोज टकवाल ऑनलाइन स्कोरिंग विशाल भुड्डी रहे।

        दूसरे मैच में देहरादून ने टॉस जीतकर पौड़ी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पौड़ी की टीम 44 ओवर में 215 पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून बी की टीम ने 43 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। देहरादून की तरफ से विशाल कश्यप ने 82, गौरव ने नाबाद 62 रन बनाये। धर्मेंद्र नेगी और स्पर्श जोशी ने दो-दो विकेट लिया। देहरादून ने पौड़ी को 5 विकेट से हराकर 4 अंक प्राप्त कर लिया। आयोजक सचिव नूर आलम ने बताया कि शुक्रवार को एमिनिटी पब्लिक स्कूल के मैदान पर हरिद्वार बी और पौड़ी के मध्य तथा एमिनिटी मदन लाल खेल मैदान पर देहरादून बी और ऊधम सिंह नगर बी के मध्य खेला जाएगा।