ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस


गदरपुर (संवाद-सूत्र)। विकासखंड गदरपुर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम वापसी के दिन रफी नगर के ग्राम प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। विभिन्न वार्डों से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।

         चुनाव अधिकारी बीडीओ शेखर जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत रफी नगर के ग्राम प्रधान पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। आज नाम वापसी के दिन ग्राम पंचायत रफी नगर से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें कुसुम रानी ने अपना नाम वापस ले लिया। अब प्रधान पद पर कंचन और नीलम रानी के आमने-सामने मुकाबला होगा। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 5 उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया ग्राम पंचायत जयनगर के वार्ड नंबर आठ से आसमा बेगम, रफी नगर के वार्ड नंबर तीन से निर्मला, गिरधरनगर वार्ड नंबर 11 से पूनम पुत्री चंद्रपाल ग्राम पंचायत मोतिया पूरा वार्ड संख्या 3 से सीमा देवी, ग्राम पंचायत मसीत वार्ड संख्या 6 से सानिया बी पुत्री रियासत अली ने नाम वापस नहीं लिया है। 17 को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। ?

     इस मौके पर एआरओ सुभाषिनी, एडीओ पंचायत राजपाल सिंह चैहान, वीवीडीओ योगेश उपाध्याय, बलवंत सिंह पांगती, पूनम रानी, रविंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।