घायल के परिजनों को विधायक पाण्डेय ने सौंपा एक लाख का चेक
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। पूर्व मंत्री व विधायक अरविंद पाण्डेय ने दुर्घटना में घायल के परिजनों को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। दरअसल, कोपा ढाई नंबर गूलरभोज निवासी राजकुमार विगत दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके ऊपर ही परिवार के भरण पोषण का जिम्मा है। ऐसे में आर्थिक रूप से तंगी से बेहाल उसके परिजनों के बारे में विधायक को पता चला तो उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा राज्य की भाजपा सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।


