अपनी कमाई का दसवां हिस्सा जरूरतमंदों की सहायता एवं धर्म कार्यों में लगाएं:- बाबा भगवंत भजन सिंह
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। गुरु नानक देव जी के चलाए मार्ग के आधार पर उनके तीन उपदेशों नाम जपना, किरत करने और बांट कर खाना पर अमल करना हर एक प्राणी का कर्तव्य बन जाता है यह विचार निर्मल तख्त बाबा बुड्ढा जी श्री रमदास, अमृतसर साहिब पंजाब से आए बाबा भगवंत भजन सिंह द्वारा ग्राम नवाब नगर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कहे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के भोग के उपरांत भारी दीवान सजाए गए जिसमें वक्ताओं ने शहीदों की गाथा एवं पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान बाबा भगवंत भजन सिंह ने सिख मिशनरी कालेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के प्रभारी देवेंद्र सिंह एवं अन्य सहयोगियों द्वारा सिख धर्म के प्रचार प्रसार के अलावा समाज भलाई कार्यो के अंतर्गत चलाए जा रहे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर के सहायतार्थ दो सिलाई मशीन एवं कपड़े भेंट कर सेवा कार्यों को गति प्रदान की।
उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवार की बालिकाओं को सिलाई एवं अन्य प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार हेतु अपने पैरों पर खड़े करना सिख धर्म का एक समाज भलाई कार्य के अंतर्गत एक नेक कदम है उन्होंने सभी से इस पुण्य कार्य में सहयोग की अपील की।
इस दौरान संयुक्त रूप से ग्राम नवाब नगर निवासी समाजसेवी सरदार भगवंत सिंह, सरदार, परमजीत सिंह एवं कर्नल हरदीप सिंह द्वारा अपने पिता सरदार नसीब सिंह एवं अन्य परिजनों के आह्वान पर सिलाई प्रशिक्षण शिविर एवं अन्य धार्मिक कार्यों के लिए सहयोग राशि प्रदान की।
इस दौरान बाबा भगवंत भजन सिंह द्वारा सर्वत्र सुख शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की। अरदास करते हुए गुरु अर्जुन देव जी की शहादत एवं अन्य शहीदों को नमन करते हुए सभी संगत से उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।


