दो बूंद जिदंगी की पिलाकर सभासद सुदामा ने बूथ का किया शुम्भारम्भ


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। वार्ड न0 4/7 प्राइमरी स्कूल प्रथम में लगे पोलियों बूथ का शुम्भारम्भ सभासद रोहित सुदामा द्वारा 0 से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाकर किया। 


         इस दौरान सभासद सुदामा ने वार्डवासियों ने अपील की हैं कि जिन भी घरों में 05 वर्ष तक के बच्चें हैं उनके माता पिता अपने बच्चों को दो बूंद जिदंगी की अवश्य पिलाये। वही उन्होेने लोगों को पोलियों की खुराक पिलाने के प्रति जागरुक करते हुये कहा कि हमें आस-पास के लोगों को भी दो बूंद जिदगी की पिलाने के प्रति जागरुक करने में प्रशासन का सहयोग करना चाहियें। 

इस मौके पर आशा प्रेमलता कश्यप, डॉक्टर जसबीर, आशा सहायिका मंजीत कौर सहित टोनी चावला, दीपिका चावला आदि मौजूद थे।