सभासद प्रतिनिधि झाम ने पोलियों बूथ का किया शुम्भारम्भ
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ-साथ वार्ड के सभासद भी लागों को जागरुक करने में जुटे है व पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिला रहे है।
इसी क्रम में रविवार को वार्ड न0 10 आजादनगर में सभासद प्रतिनिधि व समाजसेवी संजीव झाम द्वारा शून्य से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर पोलियों बूथ का शुम्भारम्भ किया।
इस दौरान समाजसेवी संजीव झाम ने दो बूंद जिंदगी का संदेश देते हुये पोलियों से मुक्ति के लिये 0 से लेकर 05 उम्र तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने की अपील की। वही बूथ पर बच्चों के उत्साहवर्धन के लिये बिस्कुट भी वितरित किये।
इस मौके पर आशा कार्यकत्रि उषा रानी, आगनबाड़ी कार्यकत्रि ललिता जमनाल, साहिल गुम्बर, अभिमन्यु बाजपाई, मेहराज, फिरोज, अंकित खेड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


