बरसात की कामना के साथ चनों के प्रसाद का वितरण


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। गर्मी की राहत व इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिये श्री ओम बापू मंदिर के सेवादारों द्वारा मुख्य मार्ग पर वर्षा ऋतु के आगमन की कामना करते हुए तेज मिर्च मसाले वाले चनों का प्रसाद राहगीरों को वितरित किया गया।

        सेवादार गुलशन मुरादिया द्वारा बताया गया कि गर्मी के कारण प्रत्येक व्यक्ति जीना मुश्किल हो गया है, ऐसी मान्यता है। वर्षा ऋतु की कामना के साथ तेज मिर्च मसाले वाले चनों का वितरण करके वर्षा की कामना की जाती है, जिससे इन्द्रदेव प्रसन्न होकर वर्षा करेगे। 

      इस मौके पर कृष्ण अनेजा, नितिन गुंबर, हंसराज गुंबर, अशोक अनेजा, हरिवंश कालड़ा, लेखराज गुंबर, विपिन रल्हन, भीम गुंबर, नितिन गुंबर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थें।