जोगेंद्र इंटरप्राइजेज का शुभारंभ अरदास एवं गुरबाणी पाठ के साथ
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। नव प्रतिष्ठान जोगेंद्र इंटरप्राइजेज तेल मिल का शुभारंभ गुरबाणी पाठ एवं अरदास के उपरांत करते हुए शुभकामनाएं का आदान प्रदान किया गया।
वार्ड नंबर 1 करतारपुर रोड स्थित नव प्रतिष्ठान जोगेंद्र इंटरप्राइजेज तेल मिल में पहुंचे ग्राम फुलसंगी वाले बाबा गुरदीप सिंह बेदी द्वारा नई मशीनरी का बटन दबाकर तथा ग्राहक को तेल प्रदान कर शुभारंभ कराया गया। इससे पूर्व गुरबाणी पाठ एवं सर्वत्र सुख शांति की अरदास की गई।
इस मौके पर प्रतिष्ठान स्वामी मनजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शुद्ध सरसों का तेल एवं गेहूं के अलावा अन्य अनाजों का आटा प्राप्त करने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता था इसलिए उन्होंने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए जोगेंद्र इंटरप्राइजेज तेल मिल की स्थापना कर एक नया आयाम स्थापित किया है।
इस मौके पर डॉ अमर सिंह, देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, उत्तम सिंह, जगजीत सिंह, मनजीत सिंह खालसा, प्रीतम सिंह, जसपाल सिंह, जसवंत चुघ, गुरविंदर सिंह, बलवंत कौर, अमरजीत कौर, प्रेम कौर, मनप्रीत कौर एवं कर्मवीर कौर सहित अन्य संगत मौजूद रहे।


