गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर
गदरपुर। गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
प्रथम पक्ष के भूपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 हरविन्दर सिंह निवासी वार्ड न0 4 ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एसडीएम कोर्ट तहसील गदरपुर में 21 जून को इन्द्रजीत सिंह उर्फ छन्ना पुत्र दर्शन सिंह निवासी गदरपुर, हरमीत सिंह उर्फ राजा पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी गदरपुर व एक अन्य द्वारा वादी को गालीगलौच व जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर एसआई गौरव जोशी द्वारा एफआईआर 117/22 व धारा 504/506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरे पक्ष की हरभजन कौर पत्नी स्व0 सुरेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तहाील गदरपुर में वादिनी के साथ गालीगलौच व जान से मारने की धमकी दी गई हैं जिसमें भूपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 हरविन्दर सिंह वार्ड न0 4, प्रीत सिंह पुत्र स्व0 हरविन्दर सिंह निवासी उपरोक्त व एक अन्य शामिल है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा एफआईआर 218/22 व धारा 504/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इस मौके पर एसआई राहुल कुमार राठी मौजूद थे।


