महेंदी प्रतियोगिता में बच्चों का दिखा उत्साह, लिया बढ़चढ़कर भाग
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मिदनापुर में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन के तहत तीसरे दिन मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया व बच्चों का प्रतियोगिता के प्रति काफी उत्साह दिखयी दिया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने हाथ पर विभिन्न प्रकार की महेन्दी के डिजाइन बनाकर अपनी कलाकारी को प्रस्तुतत किया।
वही प्रधानाचार्य बृजेश दुबे ने बताया कि पांच दिवसीय समय कैम्प में बच्चों द्वारा अपना अनुभव दिखाया जा रहा है, जिससे वे विकास की ओर अग्रसर हो रहे है। अध्यापिका पूनम तिवारी और तुलिका राय बच्चों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है ।



