तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार !


सितारगंज (संवाद-सूत्र)। पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। सिडकुल चैकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैलाशपुरी निवासी अजय को वन निगम के गेट के पास से हिरासत में लिया। उसके पास 315 बोर का लोडेड तमंचा बरामद हुआ। अजय पूर्व में डकैती में जेल जा चुका है। आरोप है कि लोगों को डराने के लिये तमंचा निकाल लेता है। एसआई ने बताया कि गत वर्ष अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचे की नोक पर हल्द्वानी मे टाईल्स व्यापारी की दुकान भी लूट चुका है।