युवा माँ शक्ति सेवा समिति ने मीठे पानी की लगायी छबील


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। युवा माँ शक्ति सेवा समिति द्वारा वार्ड न.11 मे गर्मी के प्रकोप को देखते हुई राहगीरों के लिए छबील लगाकर मीठा जल शर्बत वितरण किया गया। सुबह से दिनभर लोगों को यात्रियों व राहगीरों को मीठा पेयजल वितरित किया गया, छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई।


 इस मौके पर समिति के कार्यकर्ता डॉक्टर सोनू विश्वास, कपिल चन्द्रा, रजत वर्मा, पुनीत चन्द्रा, कपिल सक्सेना, करमजीत सिंह, अमन सिंह, हैप्पी सिंह, सोना सिंह, अंशु चन्द्रा, शिवम विश्वास, खुशी, उमंग चन्द्रा, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।