भारत विकास परिषद का हुआ विस्तार


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। नगर के मुख्य बाजार स्थित एक रेस्टोरेन्ट में भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।उक्त कार्यक्रम प्रांतीय महा सचिव मनोज अरोरा प्रांतीय संयोजिका पारुल गुप्ता के सानिध्य एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक सुधा व प्रांतीय प्रकल्प संयोजक विनोद चुघ के निर्देशन में आयोजित हुआ ।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के लिए डॉ अरविंद धवन, महासचिव पंकज बजाज, कोषाध्यक्ष प्रमोद बजाज, महिला संयोजिका मंजू गुम्बर सहित कार्यकारिणी विस्तार में डॉ विप्रजीत विश्वास सोनू, डॉ विनीत अरोरा, उपाध्यक्ष प्रकल्प संयोजक में द्रोण बाजपेई द्वारा भारत को जानो, गुरुवचन छात्र अभिनन्दन के लिए राम वचन यादव, राष्ट्रीय समूह गान हेतु सतीश बत्रा ने श्री गुरु तेगबहादुर जन्मदिवस संकल्प हेतु डॉ श्री विश्वास ने शपथ ग्रहण की।वही कार्यकारिणी का विस्तार के दौरान नए सदस्य के रूप में नरेश छाबड़ा, राजकुमार वधवा, गौरव मदान ने संकल्प लिया सभा में शेष वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई एवं समाजसेवी संदीप चावला द्वारा चलाया जा रहा है ब्लड बैंक स्थापना के आंदोलन को गदरपुर भारत विकास परिषद शाखा द्वारा पूर्ण समर्थन दिए जाने का फैसला लिया गया कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों में मनोज रावत राकेश अरोरा राजकुमार गुंबर प्रमोद गगनेजा अशोक  भुड्डी,राकेश भुड्डी आदि सम्मिलित रहे।। कार्यक्रम का संचालन राकेश भुड्डी बंटी द्वारा किया गया।।