वार्ड 6 में विकास कार्यों की अनदेखी पर वार्ड मेंबर ने पालिका द्वारा निकाली गई निविदा की जांच की मांग हेतु जिलाधिकारी को भेजा पत्र
गदरपुर। वार्ड नंबर 6 के सभासद मनोज गुम्बर ने नगरपालिका के प्रस्तावित विकास कार्यों पर निशाना साधते हुए पालिकाध्यक्ष पर वार्ड 6 की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को मिलकर एक पत्र सौंपा है, पत्र में कहा गया कि पालिका द्वारा 15 जून को एक समाचार पत्र में करीब तीन करोड़ के निर्माण कार्यों की निविदा प्रकाशित की गयी। जिसमें कहा गया कि उनके द्वारा पूर्व में हुई बोर्ड एवं 18 मई 22 को हुई बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के करीब 23 प्रस्ताव दिये गये थे। गदरपुर पालिका में सबसे बड़ा वार्ड होने के बावजूद भी एक भी निर्माण कार्य की निविदा नहीं निकाली गयी। जबकि अन्य कुछ वार्डो में करोड़ों के विकास कार्यों की निविदा निकाली गयी। लेकिन वार्ड नंबर 6 में एक भी पैसे का निर्माण टैण्डर नहीं निकाला गया। जिससे वार्डवासियों में भारी रोष बना हुआ है। पत्र में कहा गया कि पालिकाध्यक्ष द्वारा द्वेष एवं भेदभाव की भावना रखते हुए वार्ड 6 मे बोर्ड में दिये गये प्रस्ताव स्वीकार नहीं किये गये। पत्र में यह भी कहा गया कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पालिकाध्यक्ष वार्ड नंबर 6 के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है और विकास कार्यों को अनदेखा किया जा रहा है। पत्र में कहा कि गया कि पालिकाध्यक्ष वार्ड नंबर 6 में विकास के रुप में प्रतिनिधित्व नहीं करने देना चाहते है। गुम्बर ने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण की जांच कर पारदर्शिता के आधार पर वर्तमान टैण्डर को संशोधन कर वार्ड नंबर 6 के विकास कार्यों के टेण्डर भी सम्मलित किये जाने की मांग की। वहीं गुम्बर ने वार्ड नंबर 6 में टैण्डर में किसी भी निर्माण कार्य न करवाने के सम्बंध में एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी प्रवीन सक्सैना को भी सौंपा है।
पालिका सभासद मिन्टू ने पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पालिकाध्यक्ष के गलत कार्यों का हमेशा विरोध किया जाता रहा है। जिसके कारण उनके द्वारा द्वेेष भावना के चलते वार्ड 6 में विकास कार्य नहीं करवाया गया। उन्होंने विरोध का हवाला देते हुए बताया कि पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर के वार्ड नंबर 9/11 में सलाटर हाऊस बनाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका लोगों के विरोध के चलते उनके द्वारा बोर्ड की बैठक में एवं सीएम पोर्टल के माध्यम से विरोध किया गया और उसे रुकवा दिया गया था। वहीं गुम्बर ने कहा कि उनके द्वारा पालिकाध्यक्ष द्वारा अन्य गलत कार्यों जैसे उनके भाईयों द्वारा वार्ड नंबर सात में राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण कार्य को रुकवाना, सकैनिया रोड पर सही बन रही दुकानों को नगरपालिका द्वारा रोके जाने का विरोध कर निर्माण कार्य करवाया जाना, नगरपालिका के सामने तीन दुकानों के हाऊस टैंक्स स्थानान्तरण करने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न व भ्रष्टाचार पर धरना प्रदर्शन करना, वार्ड नंबर 6 में सही रुप से बन रहे आवासों को रोकने का विरोध कर उनका निर्माण कार्य करवाने एवं वार्ड नंबर 6 में घरों के रैंप तोड़े जाने का विरोध, वार्ड नंबर 6 में एक पार्क में नगरपालिका कार्यालय खोले जाने का विरोध किया जाना भी इसका मुख्य कारण रहें है। गुम्बर ने यह भी कहा कि उनके द्वारा प्रथम बोर्ड की बैठक में श्री सतीमठ माता मंदिर सकैनिया मोड़ कुंज बिहार में टाइल्स निर्माण का प्रस्ताव देकर टैण्डर निकलवाया गया था परंतु पालिकाध्यक्ष द्वारा इस कार्य को अभी तक नहीं करवाया गया और इस निर्माण टैण्डर को निरस्त कर दिया गया जिससे वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। वही सभासद मनोज गुम्बर ने वार्डवासियों को संदेश दिया है कि उनके द्वारा तो विकास कार्य के प्रस्ताव देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हैं लेकिन पालिकाध्यक्ष व्यक्तिगत कारणों से वार्ड 6 की अनदेखी करते आ रहे हैं।
इसी मामले में जब कृष्णा वार्ता सम्पादक द्वारा फोन के माध्यम से पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस से वार्तालाप किया गया तो उन्होंने बताया कि पालिका सभासद द्वारा जो मेरे ऊपर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया जा रहा है उसे जनता भली भाॅति जानती हैं कि पहले ओर अब शहर में किस तरह से निर्माण व अन्य कार्य हो रहे है, मैं शहर की जनता के साथ एक समान व्यवहार करता हूॅ।
वही उन्होंने कहा कि पूर्व में कम पैसा आने के कारण किसी कारणवश पूर्ण नही हुये कार्यो व अन्य निर्माण कार्यो को पहले वार्ड न0 01 से लेकर वार्ड 06 तक कराया गया था, हालंाकि अब वार्ड 06 से वार्ड 11 तक निर्माण कार्यो व अन्य कार्यो को कराया जायेगा जिससे शहर में किसी भी वार्ड को लेकर सभासद में असंतोष व शहर की जनता में असंजमस पैदा न हो। कहा कि अति आवश्यक कार्य को लेकर किसी भी वार्ड में कार्य की प्रगति को कम नही होने दिया गया है।


