राजेश बने श्रामिक महासंघ के नगर अध्यक्ष
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा की संस्तुति पर राजेश कुमार को महासंघ का गूलरभोज नगर अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष चुने जाने पर राजेश का भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, तरुण दुबे, ओमप्रकाश डोगरा, डॉ कुलदीप रघुवंशी, सतीश चुघ, नरेश घरामी, रमेश सागर, मुकेश कुमार, ईश्वरी डोगरा, पवन कुमार, नंदन सिंह कोश्यारी, कमल बिनवाल, राजू रहे।


