धूमधाम से निकली खाटू बाबा की निशान यात्रा
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। श्री श्याम दास परिवार के तत्वाधान में 25 जून को होने वाला प्रथम भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव से एक दिन पूर्व खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई।
शुक्रवार शाम को श्री श्याम दास परिवार के तत्वाधान में काफी संख्या में श्याम भक्तों ने निशाना यात्रा में भाग लेकर नगर को श्याममय बनाया। निशान यात्रा बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर से प्रारम्भ होकर मेन रोड़़, गूलरभोज रोड़ से होते हुये आवास विकास स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर में सम्पन्न हुई।
निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रदालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भाव विभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित हो रहे थे। निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए। इस निशान यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। साथ ही श्री श्याम जी की आकर्षक झांकी भी निशान यात्रा में निकाली गई।
पद यात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्री कृष्ण को दे दिया था। जिन्हें प्रसन्ना करने निशान छोटे से बड़े मुख्यत केसरी नीला, सफेद, लाल या पीले रंग का झंडा निशानों पर श्याम बाबा और कृष्ण भगवान के जयकारे और दर्शन के फोटो लगाते है। वही कुछ निशानों पर नारियल और मोरपंख भी लगाया जाता है। जिससे श्याम सरकार सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते है व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नाते मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं।
25 जून को प्रथम भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव
श्री श्याम दास परिवार ने बताया कि खाटू बाबा की कृपा से आवास विकास स्थित शिव पार्वती मन्दिर के सामने प्रागंण में प्रथम भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयेाजन 25 जून दिन शनिवार को बरेली, काशीपुर व गदरपुर के भजन गायकों द्वारा रात्रि 08 बजे से प्रभु की इच्छा तक होगा।
इस मौके पर मनोज गुम्बर, सोमनाथ छाबड़ा, संजीव झाम, राकेश भुड्डी, संजीव अरोरा, गुलशन शर्मा, सागर धमीजा, उपदेश, हरीश, आकाश कोचर, पियूष अरोरा (माटा), कमल पाण्डेय, अजय गाबा, विशाल बत्रा, कार्तिक धमीजा, अभिमन्यू बाजपाई, सतीश छाबड़ा, विशाल बत्रा, धीरज वाधवा, पूनम धमीजा, अंजू भुड्डी, ज्योति धमीजा, सीमा कालरा, लीना संजीव झाम, रीना शर्मा, रेखा रानी सहित काफी संख्या में श्रद्वालू मौजूद थे।




