मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय में मारा छापा
काशीपुर (सूवि)। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खण्ड कार्यालय काशीपुर में आकस्मिक छापामारी कार्यवाही की। सीडीओ की आकस्मिक छापामारी कार्यवाही से विकास खण्ड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हडकम्प मच गया ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम विकास खण्ड परिसर में नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन की रिटर्निग वॉल में दरार पाये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए आर०ई०एस० के ए०ई० मदन मोहन व जे०ई० चन्द्र किशोर गौड़ को मौके पर बुलाने पर दोनों कार्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये। इस पर सीडीओ ने दोनों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा दरार को ठीक कराकर अवगत कराने के निर्देश दियेे देते हुए कहा कि दरार आने के कारणों की जांच कराते हुए रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई भी समझौता पाये जाने की स्थिति में सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। विकास खण्ड कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कक्ष में एवं कार्यालय परिसर में व्याप्त गंदगी देखकर सीडीओ ने बीडीओ काशीपुर को कड़ी फटकार लगायी तथा कठोर निर्देश दिये कि तत्काल सफाई कराना सुनिश्चित करें। इसके उपरान्त कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति की जाँच की गयी।


