अमृत सरोवर योजना के तहत सीडीओ ने निर्माणाधीन तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण
काशीपुर (सूवि0)। विकास खण्ड कार्यालय के निरीक्षण के उपरान्त सीडीओ ने विकास खण्ड काशीपुर की ग्रामः पंचायत बरखेडा में मनरेगा योजनान्तर्गत अमृत सरोवर योजना के तहत निर्माणाधीन तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ काशीपुर को निर्देश दिये गये कि उक्त निर्माणाधीन तालाब की गुणवत्ता का नियमानुसार विशेष ध्यान रखते हुए 15 अगस्त 2022 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा निर्मित तालाब के किनारे फलदार वृक्षों का रोपण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये गये कि अमृत सरोवर योजनान्तर्गत प्राप्त निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत तालाब निर्धारित समयान्तर्गत निर्मित कराना सुनिश्चित करें तथा निर्मित हो रहे तालाबों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दिया जाय। तालाबों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कराते हुए वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण करायें तांकि निर्मित तालाबों में जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन हो सके। यह भी निर्देश दिये गये कि पूर्ण रूप से निर्मित तालाब स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को नियमानुसार हस्तान्तरित कर विभिन्न समूहों की आजीविका सम्बर्द्धन का कार्य कराया जाय तथा समूहों की महिलाओं को समय-समय पर सम्बन्धित विभागों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराया जाय । यह भी निर्देश दिये गये अमृत सरोवर योजनान्तर्गत निर्मित तालाबों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित कराया जाय किसी भी तालाब को व्यक्ति विशेष के स्वामित्व में न दिया जाये।


