उत्कृष्ठ कार्यो के लिये पुलिस टीम सम्मानित
संवाददाता:- सागर धमीजा
गूलरभोज। गूलरभोज चैकी में कोतवाली इंचार्ज विजेन्द्र शाह व चैकी इंचार्ज सुनील सतूड़ी सहित पूरे स्टाफ को उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो, अच्छा व्यवहार व उनका ओर ज्यादा मनोबल बढ़ाने के लिये गूलरभोज व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, सभासद सतीश चुघ व समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवंशी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिये दिन रात एक करके लोगों को चेन की नीद सुलाती हैं, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें।
वही सभासद सतीश चुघ ने कहा कि वारदातों के खुलासा, बदमाशों को जल्द पकड़ने, मादक पदार्थ तस्करी पकड़ने व अन्य अपराध को रोकने में पुलिस अहम भूमिका निभा रही हैं जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी न हों व जनता अपराधियों व अन्य लोगों के भय में न रहे।
वही थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह ने कहा कि आम जनता की सेवा के लिये व अपराधों पर लगाम लगाने के लिये ही पुलिस तैनात हैं, क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिये समाज के लोगों की भागीदारी बहुत ही जरुरी हैं, जिससे पुलिस व जनता के बीच का माहौल मैत्रीपूर्ण बना रहें।
इस दौरान चैकी इंचार्ज सुनील सतूड़ी ने कहा कि जनता की सेवा के लिये पुलिस 24 घंटे सातों दिन तत्पर हैं, कहा कि अपराधों को रोकने के लिये जनता को स्वयं भी जागरुक होने की आवश्यकता हैं, पुलिस के साथ सहयोग करके अपराधों पर लगाम लगाया जा सकता है।
आपकों बताते चलें कि चैकी इंचार्ज सुनील सतूड़ी के आने के बाद गूलरभोज चैकी का नक्शा अलग ही बदल गया हैं, सौन्दर्यीकरण की बात की जाये तो वें सुन्दरता बढ़ाने के लिये चैकी में हर तरह के सम्भव प्रयास किये जा रहे है, जिससे पर्यावरण की सुन्दरता के साथ-साथ हरियाली भरा माहौल बना दिया है। अपराधों पर लगाम लगाने के लिये जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों भी लगवायें गयें हैं, जिससे अपराधी अपराध करने में भी डरता हैं व आम जनमानस पुलिस की इस सराहनीय कार्य से काफी खुश है।
इस मौके पर दीपक जोशी, कैलाश चंद्र, कुंदन सिंह, शिवराज सिंह को भी उनके कार्यकुशलता और व्यवहार को देखते हुए सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, तरुण दुबे, इंदर सिंह राठौर, चिमन लाल, सुरेन्द्र चावला राजू हरीश छाबड़ा, ओम प्रकाश डोगरा, सतीश चुघ नंदन सिंह कोश्यारी, संजय सिंह, सुनील शर्मा, लखबीर सिंह लक्खा, विजय शर्मा, सतीश शर्मा, अनिल चावला, नंदन सिंह कोश्यारी, वेद प्रकाश शर्मा, किशोर सावंत, करण बाल्मीकि, रमेश सागर, राकेश छाबड़ा, विशाल ग्रोवर, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




