गदरपुर पालिका प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ दुकानों में की छापेमारी, वसूला जुर्माना

गदरपुर (संवाद-सूत्र)।  सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध पूरे देशभर में आज 01 जुलाई से लग चुका है। 

        सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी होने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा भी नगर की दुकानों पर छापामार अभियान चलाया गया। पालिका के इस अभियान से दुकानदार एवं फड़ लगाने वालों में हड़कंप मच गया।

          नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रवीन कुमार सक्सेना के नेतृत्व में शुक्रवार को पालिका कर्मियों द्वारा छापेमारी अभियान में करीब छः दुकानदारों के यहां से पॉलीथिन बरामद कर लगभग पांच हजार का जुर्माना वसूला गया। 

    वही अधिशासी अधिकारी सक्सेना ने कहा कि जिन दुकानदारों का जुर्माना किया गया हैं यदि उनके द्वारा जुर्माने की धनराशि समय पर जमा नही करायी गई तो उनके खिलाफ कोर्ट का चालान किया जायेगा। ईओ ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वही उन्होंने व्यापारियों व क्षेत्र की जनता से अपील की हैं कि सरकार द्वारा जारी योजना व गाइडलाइन का पालन करे। 

इस मौके पर युगल किशोर गुप्ता, अशोक कुमार, विरेन्द्र कुमार, सीताराम सहित कर्मी मौजूद थे।