बुक्सा समाज के होनहार बच्चों को किया सम्मानित

 

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण सेवा समिति द्वारा समिति के कार्यालय खेमपुर, गदरपुर में प्रोत्साहित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक अरविन्द पाण्डेय रहें। 

     सत्र (2021-2022) में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा मे टॉप आकर अपना, अपने परिवार तथा बुक्सा समाज और अपने देश का नाम रोशन करने वालेे होनहार छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


   प्रोत्साहित होने वाले छात्र/छात्राएं (सत्र 2021-2022)

1. अमन सिंह पुत्र जगदीश सिंह गांव -मजरा आनंद सिंह चक्कीमोड़, कक्षा-10वीं अंक 86 प्रतिशत 

2. कुमारी प्रियंका पुत्री श्री इंदर सिंह गांव मजरा गुमानी कक्षा- 12 वीं अंक 81 प्रतिशत

3. स्वाति पुत्री बचन सिंह गांव मजरा आनंद सिंह कक्षा-10 वीं अंक 81 प्रतिशत

4. विशाल सिंह पुत्र पूरन सिंह गांव भीकमपुरी कक्षा-12 वीं अंक 78 प्रतिशत

5. पंकज सिंह पुत्र फूल सिंह गांव नंदपुर कक्षा-12 वीं अंक 77 प्रतिशत

6.अमन सिंह पुत्र किशनसिंह गांव बासखेडी, कक्षा-10 वीं अंक 77 प्रतिशत

7. रोहितसिंह पुत्र रमेश सिंह खानपुर कक्षा-12 वीं अंक 76 प्रतिशत

8. सतीश सिंह पुत्र हरिचंद गांव सिहाली कक्षा-12 वीं अंक 76 प्रतिशत

9. अंजलि पुत्री अनूप सिंह गांव मड़ैया हट्टू ठेरा कक्षा 10 वीं अंक 76 प्रतिशत

10. ज्योति पुत्री फूल सिंह गांव नंदपुर कक्षा 10 वीं अंक 75 प्रतिशत

11. रेणुका पुत्री कृष्णा सिंह गांव बैतखेड़ी कक्षा 10 वीं 75 प्रतिशत

12.अभिषेक पुत्र रूप सिंह गांव कुल्हा कक्षा 10 वीं अंक 74 प्रतिशत 

13. सुमित सिंह पुत्र राधेश्याम गांव महोली जंगल कक्षा 12 वीं अंक 74 प्रतिशत

14.राहुल सिंह पुत्र प्रेमसिंह, गांव पोपपुरी कक्षा -12 वीं अंक 73 प्रतिशत

        इस दौरान विधायक पाण्डेय ने कहा कि बच्चें ही देश का भविष्य हैं, आज के समय में शिक्षा के बिना जीवन अधूरा हैं, बिना शिक्षा के व्यक्ति का भविष्य उजागर होना सम्भव नही हैं, प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वें कोई भी हो खेल का क्षेत्र, इंजीनयर बनने का आदि सभी क्षेत्रों के फील्ड में शिक्षा को ही महत्व दिया जाता है। कहा कि विद्यार्थियों का उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण करना गौरव की बात है। इससे यह स्पष्ट होता है कि बुक्सा जनजाति समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए अग्रसर है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और शब्द कोष प्रदान कर सम्मानित करने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

         इस मौके पर कार्यक्रम में कैंप प्रभारी बाबू सिंह तोमर, उपाध्यक्ष मंडी समिति गदरपुर लाखन सिंह, पूर्व प्रधान अनुप सिंह, जिला खेल प्रभारी संजय सिंह, फोरेस्ट विभाग अजय सिंह, नरेश सिंह (जनजाति मोर्चा), पूर्व प्रधान  सोमल सिंह, अध्यापक डां श्याम सिंह, कृपाल सिह, महेश सिंह, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।