पालिका प्रशासन ने नगर पालिका के पूर्व टेक्स कलेक्टर के निधन पर व्यक्त की संवेदना
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। वार्ड न0 4 सिनेमा रोड़ निवासी राजकुमार गुप्ता अरुण गुप्ता के पूजनीय पिताजी एवं नगर पालिका के पूर्व टेक्स कलेक्टर रविन्द्र बाबू का बीमारी के चलते आज आकस्मिक निधन हो गया।
शनिवार को नगर पालिका के पूर्व टेक्स कलेक्टर रविन्द्र बाबू के निधन पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के नेतृत्व में पालिका परिसर मेें पालिका कर्मचारियों द्वारा उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई।


