तहसील दिवस पर दर्जनों समस्याएं दर्ज



गदरपुर (संवाद-सूत्र)। तहसील दिवस पर करीब एक दर्जन से अधिक समस्याएं दर्ज की गईं। जिसमें अधिकांश जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेंशन,नकल जारी करने आदि समस्याएं सामने आईं।

         मंगलवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार देवन्द्र सिंह विष्ट की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। तहसील दिवस में करीब 13 समस्यायें दर्ज की गई। जिसमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, नकल जारी करने, गदरपुर अनाज मंडी में जर्जर हालत में पड़े भवन को सही करवाने सहित 13 समस्याएं दर्ज की गई। तहसीलदार ने 11 समस्याओं का संबंधित विभाग की समस्याओं का तुरंत निराकरण करा दिया व अन्य दो समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या निराकरण करने के निर्देश दिये गये। 

        इस मौके पर नायब नाजिर मो. उमर, राजस्व निरीक्षक लक्षमण राम, मुकेश कुमार, शेखर जोशी खंड विकास अधिकारी, अनिल कुमार कृषि अधिकारी, रवि शंकर झा पशु चिकित्साधिकारी, राजपाल सिंह सहायक विकास अधिकारी, मधु सूदन, गीता जोशी बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसपीएस सहायक अभियंता लोनिवि, शैलन्द्र भटनागर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, अनिल कुमार सहायक अभियंता लद्यु सिंचाई विभाग, मनोज बर्गली कनिष्ट अभियंता जल संस्थान, हरीश चन्द पूर्ति निरीक्षक, विनय कुमार रावत सहायक अभियंता नलकूप मौजूद थे।