सभासद प्रतिनिधि झाम ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। अनाज मंडी स्थित गन्ना समिति का पुराना जर्जर भवन की बाउडी के अतिश्रीघ निर्माण की मांग को लेकर तहसीलदिवस पर तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को तहसीलदिवस पर सभासद प्रतिनिधि संजीव झाम ने तहसीलदार देवेन्द्र सिंह विष्ट को एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि आजादनगर वार्ड न0 10 अनाज मंडी परिसर के नजदीक गन्ना समिति का एक पुराना/जर्जर भवन हैं जो आये दिन नशेड़ियों द्वारा उसमें बैठकर नशे करते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों व अन्य के साथ बदसलूकी भी करते हैं व घरों के बाहर रखे सामान पर हमेशा चोरी करने की उनकी नजर रहती हैं, जिससे लोगों को काफी समस्या होती है।
कहा कि उपरोक्त पुराना खंडर को तोड़ने के बाद बाउडी वाल के निर्माण कार्य की निविदा भी विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हो चुकी हैं व जानकारी अनुसार बाजपुर के एक ठेकेदार ने इसका ठेका भी प्राप्त कर लिया हैं परन्तु ठेकेदार द्वारा कार्य को प्रारम्भ नही किया गया जोकि कभी भी किसी बडी दुर्घटना को आमत्रंण दे सकता हैं।
वही तहसीलदार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गन्ना समिति सचिव महेश यादव को तुरन्त एक्शन लेने को कहा जिस पर गन्ना समिति सचिव मौके पर ही ठेकेदार को फोन के माध्यम से वार्ता कर श्रीघ कार्य करने के निर्देश दिये व ठेकेदार जगवीर द्वारा दो दिन के भीतर कार्य प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया।
उन्होने ज्ञापन के माध्यम से मांग की हैं जनता के हितों को देखते हुये उक्त कार्य को अतिश्रीघ प्रारम्भ करने की कृपा करें।
इस मौके पर अशोक तनेजा, अंकित खेड़ा, अभिमन्यु, उस्मान, साहिल गुम्बर सहित काफी लोग मौजूद थे।



