बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में !
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक चोर को दबोचा लिया। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की। बाइक चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
शनिवार को एसआई गौरव जोशी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ग्राम सूरजपुर के पास एक बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक जा रहा था। जब उसे पूछताछ के लिए रोका। बाइक के कागजात मांगे तो कागज दिखाने के लिए आनाकानी करने लगा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सुरजीत सिंह निवासी ग्राम जगन्नाथपुर मिलक, थाना बिलासपुर जिला रामपुर बताया। सुरजीत नशे का भी आदी है।
पुलिस टीम में एसआई गौरव जोशी के अलावा सिपाही मोहन बोरा एवं इमरान अंसारी शामिल थे।


