मांगों को लेकर सीएम से मिलेगा उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन इंटक की बैठक नगर के रामजीवनपुर में आयोजित हुई। इसमें संगठन की प्रमुख तीन मांग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मांग किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रविवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि उनकी पहली मांग श्रम आयुक्त के आदेश का लागू कर लाभ प्रदान किया जाए। इसके अलावा ऊर्जा विशेष भत्ता एवं रात्रि पाली के भत्ते में महंगाई के अनुसार बढ़ोतरी करने और अन्य मांग हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कश्यप, सत्येंद्र कुमार, नरेश कुमार, अनुज चैहान, जसवंत सिंह, नरेश शर्मा, मनोज पासी, गोविंद सिंह, मुकेश सिंह, चंद्रमोहन छाबड़ा, साबिर अली, रमेश चंद्र, महेंद्र सिंह, सोनू सिंह, फरमान आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महामंत्री जेए भोगेंद्र और संचालन प्रदेश सचिव तरुण हलदर ने किया।


