हरेला पखवाड़ा मिशन के तहत बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा किया गया वृक्षारोपण

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान के निर्देश पर हरेला पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुडिया के नेतृत्व में नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। 

       इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुडिया ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 16 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें लोगों  को धरती पर वृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं, जिससे पूरे देश में हरियाली सा हरा भरा माहौल बना रहे व शुद्व वातावरण के साथ शुद्व हवा मिल सके। 

      इस मौके पर डॉक्टर अंजनी कुमार, संदीप गुंबर, आलोक सिंह नामधारी, जसवीर चीमा, भारत भारद्वाज, हरीश अरोरा, हेमंत कुमार, निपुण गगनेजा, रामपाल, प्रीतम सिंह, रंजीत सिंह, बिशन सिंह, गौरव भुड्डी, दीपक हुड़िया, रमेश कंबोज सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।