सीएम के नाम का सेवा नियमावली के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन

गदरपुर (संवाद-सूत्र)। सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियमावली का विरोध शुरू हो गया इसके विरोध में गदरपुर विकासखंड सहकारी समिति के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कर्मचारियों ने नियमावली लागू नहीं करने की मांग उठाई।

    नैनीताल-ऊधम सिंह नगर कर्मचारी यूनियन सहकारिता विभाग से जुड़े गदरपुर विकासखंड सहकारी समिति के कर्मचारियों ने एक सभा कर कहा कि प्रदेश के सहकारी समितियों के निबंधक विधि एवं पैक्स प्रस्तावित नियमावली से सहकारी समितियों के लोकतंत्र स्वरूप करने का मन बनाए हुए हैं। नियमावली से समिति प्रबा कमेटी के अधिकारियों का हनन हो रहा है। जिसका समिति कर्मचारी पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड के नियमों को निरस्त करने वैद्यनाथ कमेटी के सुझावों को लागू करने की मांग की है। सभा के बाद उन्होंने तहसील परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का अपने मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। 

ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन ऊधमसिंहनगर-नैनीताल रमन चैधरी, अजय कुमार, ऋषिकेश वाला, राजवीर सिंह, मनोज कुमार, ऋषभ शर्मा, बृजमोहन सैनी, प्रदीप, शिशुपाल, बृजेश कम्बोज समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।