सारथी के सहयोग से सिटी क्लब में लगाया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर
रुद्रपुर। सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिटी क्लब में एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विधायक शिव अरोरा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रजवलित करके किया गया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय से पांच डाक्टरों की टीम ने दिव्यांग लोगों का मौके पर ही चैकअप किया व उनके प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम के कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर पर मेयर रामपाल, पार्षद प्रमोद शर्मा, दीपेन्द्र सिंह रावत, संध्या सक्सैना, गीतिका तोमर, संजीव सक्सेना, विमला, रजनी, प्रभा, रचना, रितू, मीनू, अंकित आदि मौजूद रहे।



