मंदिर के स्थापना दिवस पर सजाया हनुमान दरबार, काटे 25 केक

गदरपुर (संवाद-सूत्र)। श्री दुर्गा ज्योति मंदिर सुखशान्ति नगर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बाला जी का दरबार आयोजित किया गया। प्रतिमा स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर 25 केक भी काटे गए। 

       ग्राम सुखशान्ति नगर में दुर्गा ज्योति मंदिर की महंत कैलाश रानी के सानिध्य में सहारनपुर से पहुंचे भजन गायक एवं कथावाचक मनोज महाराज ने श्री शिवशक्ति जागरण मंडल के पंड़ित जहांगीर लाल शर्मा ने हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनिल वशिष्ठ ने बालाजी दरबार में सुंदर भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुलबुल रस्तोगी ने बालाजी महाराज मुझे दे दो सहारा एवं बाबा तेरे चरणों की धूल में बन जाऊं भजनों को गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। देर रात्रि तक बालाजी की महिमा के गुणगान के उपरांत आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। 

        इस मौके पर दुर्गा जागरण मंडल के महंत रमेश ग्रोवर, सुरेंद्र सक्सेना, मनोहर प्रकाश, अशोक पोपली, रविंद्र चावला, राजेंद्र कोचर, मनीष फुटेला, रामबचन यादव, सुरेश गुंबर, दीपक गंडा,, आशा कालड़ा, कमलेश चावला, रेनू सक्सेना, किरण किरण रानी, सरोज सक्सेना, मुन्नी देवी, मिथलेश मौजूद थे।