थानाध्यक्ष शाह को दी विदाई, नए का हुआ अभिनंदन

स्ंवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। थाना परिसर में बुधवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह का विदाई समारोह तथा नए थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गदरपुर प्रेस क्लब व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान गदरपुर प्रेस क्लब व पुलिस कर्मियों द्वारा साह व नये थानाध्यक्ष पाण्डेय को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। थानाकर्मियों, प्रेस क्लब के गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह को नम आंखों से विदाई दी एवं नए थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

           इस अवसर पर साह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने जो प्यार और स्नेह मुझे दिया, उसके लिए वे हमेशा आभारी रहूॅगा। मीडिया का हर पारिस्थितिथि हर समय काफी अच्छा सहयोग मिला, जिसके चलते क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहा। पूर्व थानाध्यक्ष शाह ने कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय भी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और लोग अपनी समस्या का मिलकर हल करेंगे।    

    वही नए थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिये हमेशा उनके साथ खड़ा रहूॅगा व क्षेत्र में जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिये पूर्ण प्रयास किया जायेगा व अपराधों पर लगाम लगाया जायेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की हैं कि पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग दें। 

         इस दौरान गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा ने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने महत्वपूर्ण योगदान रहा। कहीं से भी लोगो को नहीं लगता था कि यह थाना प्रभारी हैं, हर समय जनता की सेवा में जुटे रहते थे।

         इस मौके पर गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, एसआई गौरव जोशी, एसआई गिरीश पन्त, एसआई ओमप्रकाश, एसआई सीमा कोली, एसआई गौसाई राम, एलआईयू प्रभारी मौ0 रिजवान खान, पान सिंह, पल्लवी, इमरान, मीडिया से गौरव बत्रा, सुरेन्द्र चावला, अमित तनेजा, सुरजीत बत्रा, मुकेश पाल, जसपाल डोगरा, मौ0 उमर, रिजवान खान आदि मौजूद थे।