हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पालिका ने निकाली बाइक रैली

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। आजादी अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आमजन को जागरुक करने के लिये शहर में नगर पालिका द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। 

       बुधवार को नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया, रैली में पालिका के अधिकारी, कर्मचारी व पालिका के सभासदों सहित व्यापार मंडल ने भी सहभागिता निभायी।

         इस दौरान बाइको व हाथों में तिरंगा लिए हुए शहर के लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। यह रैली काम्बोज धर्मशाला से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग व शहर के प्रमुख मार्गो पर होते हुये लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति जागरुक किया। 

          इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसके तहत आमजन को जागरुक करने के लिये आज एक बाइक रैली निकाली गई।  बताया कि अमृत महोत्सव के 75वीं वर्षगांठ होने पर 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि सभी लोग अपने-अपने घर, मकान पर प्रतिष्ठान, दुकान एवं शासकीय भवनों पर तिरंगा लगाएं। 

        इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सभासद रोहित कुमार सुदामा, सतीश मिड्ढा, बृजेश कुमार बिल्लन, अमरजीत सिंह, जुनेद अंसारी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, विजेंद्र कुमार, जुगल किशोर गुप्ता, के प्रसाद गुप्ता, अरुण, तौफीक, मुकेश कुमार, हरपाल, राजेंद्र कुमार, राहुल, सुरेश, उदेश, नन्हे बंटी, राज भारती, संदीप सुखीजा, राहुल अनेजा, उमेश गुप्ता, टेकचंद कंबोज सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।