कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को किया जागरूक

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

        इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा हैं, जिसको लेकर उनके साथ राष्ट्रीय योगी सेना व समाजसेवियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उनके द्वारा तिरंग झंडों का भी वितरण किया गया।

           इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव आने में केवल 03 दिन शेष रह गये हैं यानी बस कुछ दिन में स्वतंत्रता दिवस का पर्चम हर जगह लहराने वाला है। इस साल स्वतंत्रता दिवस और भी खास है, क्योंकि हम आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं, जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इसके साथ ही देश-भर में हर घर तिरंगा के तहत जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। 


     वही उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों व प्रतिष्ठानों में देश का तिरंगा अवश्य लगायें व अमृत महोत्सव को एक साथ मिलकर बनायें। वही उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दो से तीन दिन बाद तिरंगे को उतारकर अपने घरों में रखे क्योंकि तिरंगा हमारी देश की शान है। 

     वही इस दौरान राष्ट्रीय योगी सेना के नगर अध्यक्ष हैप्पी चन्द्रा ने भी क्षेत्र के लोगों से अपील की हैं कि आजादी की 75वीं सालगिरह पर अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा अवश्य लगायें व देश की शान को बढ़ायें। 

       इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप गुम्बर, राष्ट्रीय योगी सेना के नगर अध्यक्ष हैप्पी चन्द्रा, महामंत्री हरीश अरोरा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, मीडिया प्रभारी निपुण गगनेजा, नगर मंत्री जितेन्द्र कुमार उर्फ जित्तू, सहसंयोजक राकेश चावला, मुराहु कुमार,  राकेश छाबड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।