टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति द्वारा मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। स्वतंत्र दिवस के अवसर पर टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति दानपुर द्वारा उनके एनजीओ व स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित देश भक्ति के गीत गाकर शहीदों को याद किया गया। 15 अगस्त के अवसर पर बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई व 15 अगस्त को लेकर बच्चों में एक अलग ही जोश दिखायी दिया। इस दौरान समिति द्वारा बच्चों को पेन पेन्सिल भी बांटी गई। 

         टोनी ग्रुप समाज कल्याण समिति बताया के कुलदीप बाबा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सर्वश्रेष्ठ त्यौहार है। स्वतंत्र दिवस हम सभी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा की गई। कुर्बानियों को याद करवाता है और हम सभी को आपने महान राष्ट्र की सेवा और रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि हम सभी के जीवन में राष्ट्र सर्वप्रथम होना चाहिए। देश है तो हम हैं की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए। कोई भी कार्य करने से पहले देश हित को देखना चाहिए।

 उन्होंने कहा हम सभी को भारत की उन्नति के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम सभी को अपने महान राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखकर कार्य करना चाहिए, हमेशा देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।

 इस मौके पर कुलदीप, दीपा आर्या, अनीता यादव, सरोज, कुलदीप, विनय गुप्ता, युवराज, रिम्पी सिंह आदि मौजूद थे।