आन्नद रोटी बैंक ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर दी शुभकमनायें

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। नगर के महतोष गांव मे आन्नद रोटी बैंक अध्यक्ष पास्टर विनस के नेतृत्व में स्वतन्त्रता दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान उन्होने सभी क्षेत्रवासियों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनायें भी दी।

      इस दौरान उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम सभी को अपने महान राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखकर कार्य करना चाहिए, हमेशा देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। स्वतंत्र दिवस हम सभी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा की गई कुर्बानियों को याद करवाता है और हम सभी को आपने महान राष्ट्र की सेवा और रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है।