सस्ता गल्ला विक्रेता संघ का हुआ गठन, अध्यक्ष पद पर निपुन को चुना गया

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत सहकारी समिति में सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सस्ता गल्ला विक्रेता संघ का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर निपुन कुमार गगनेजा, महामंत्री श्री महेंद्र सिंह डुमड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, संरक्षक आन्नद अग्रवाल, अशोक कुमार व मौ0 उमर, उपाध्यक्ष धीरज सिंह व विनय कुमार का चुना गया। 

      इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा राशन को लेकर होने वाली विभिन्न समस्याओं को भी रखा गया, जिसमें सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के पदाधिकारी व राशन डीलर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को रखा।  

       बैठक के दौरान उन्होंने प्रथम समस्या को रखते हुये कहा कि राशन डीलर द्वारा प्रमुख रूप से गूलरभोज गोदाम द्वारा कांटा ना होने के कारण गोदाम से राशन तोल कर नहीं दिया जाता है, सफेद कट्टो में राशन प्राप्त होने के कारण चावल का दाना काला होने के उस पर होने वाली शिकायत का प्रारूप राशन डीलर पर नहीं होना चाहिए। तीसरी समस्या चावल के कट्टे फटे व राशन कम होने पर उस कट्टे को ठेकेदार को तुरंत वापस कर दिया जाए।  तत्पश्चात सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष कालीबंगा द्वारा बैठक का समापन किया गया और जल्द इस बारे में एक ज्ञापन माननीय पूर्ति निरीक्षक महोदय और वरिष्ठ विपणन निरीक्षक को ज्ञापन दिये जाने का निर्णय किया गया। 

         इस मौके पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अंतर्गत जिला अध्यक्ष काली बांगा, विशेष आमंत्रित सदस्य अशोक बत्रा, संरक्षक आनंद अग्रवाल, आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष निपुन कुमार गगनेजा, महामंत्री श्री महेंद्र सिंह डुमड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष धीरज सिंह, अशोक अरोरा, मोहम्मद उमर, विनय कुमार, रमन चैधरी, विनोद कुमार, खेम करण सिंह, कमल विश्वास, अमरजीत सिंह, मुन्नी जोशी, मोहम्मद कमर, नबी जान, सतपाल सुधा, राम लुभाया, विधान विश्वास, हरिपद, सोमनाथ, निशांत अरोरा, जसवंत सिंह, कबीर दास, जयसूर्या कोरंगा, रामधनी प्रसाद, सुधीर कुमार, अशोक सुधा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।