सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए रंगेहाथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सट्टा पर्ची व एक पेन व एक मोबाईल फोन ओपो कम्पनी व 4,110 रुपये नगद बरामद किये। 

       श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर द्वारा वर्तमान मे संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की चैकिंग व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई बाड़ी कर रहे एक युवक को रंगेहाथ दबोचा।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सावेद पुत्र कल्लू निवासी वार्ड नं0 09 थाना गदरपुर, ऊधम सिंह नगर बताया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

        गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कानि0 संजीव कुमार, कानि0 रविन्द्र सिंह मौजूद थें।