सभासद झाम द्वारा अनेको संस्थानों में किया ध्वजारोहण
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आज सोमवार को पालिका सभासद लीना संजीव झाम द्वारा विभिन्न संस्थानों पर पहुॅचकर स्वतन्तत्रा दिवस की शुभकामनायें देते हुये ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान पालिका सभासद लीना संजीव झाम द्वारा आजादनगर वार्ड न0 10, वार्ड न0 5 के नवयुग विद्या मन्दिर एवं अर्जुन सीड्स में देश के लिये शहीद हुये जवानों को याद करते हुये ध्वजारोहण किया तत्पश्चात सम्मानपूर्वक राष्ट्रगाना गाया।
इस दौरान सभासद झाम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त यानि आज जब हम आजादी के इस पवित्र दिवस को मना रहे हैं, इस अमृत महोत्सव के एतिहासिक ये अवसर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों को नमन करने व याद करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपना जीवन दे दिया, अपनी जवानी दे दी, जवानी जिलों में काट दी, जिन्होंने फांसी के फंदे को खुशी-खुशी चूम लिया, देश की आजादी के उन सभी अमर बलिदानीयों को आदर पूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने का कि आजाद भारत के विकास, शांति, समृद्धि और सभी की आशाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए जिन-जिन लोगों ने योगदान किया है, उन सभी महान विभूतियों को भी आज दिल की गहराइयों से नमन करते हैं।
इस मौके पर प्रधानाचार्या रमेश रानी, हरबंस हुड़िया, अंजु सती, नैना खेड़ा, संजीव झाम, अंकित खेड़ा, हरीश भट्ट, रमन छाबड़ा, अभिमन्यू बाजपाई, काजल संध्या आकद मौजूद थे।



