बुक्सा जनजाति सेवा कल्याण समिति ने किया ध्वजारोहण

 


संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आज सोमवार को बुक्सा जनजाति सेवा कल्याण समिति के सचिव स्वरुप सिंह के नेतृत्व में श्रद्वेया राजा जगदतदेव स्मारक पार्क डलपुरा में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुये ध्वजारोहण किया गया।

      इस दौरान बुक्सा जनजाति सेवा कल्याण समिति के सचिव स्वरुप सिंह ने कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम तन मन धन से सहयोग प्रदान कर देश में जन्म लेने का कर्ज अदा करने के लिए भी तैयार हैं, तिरंगा हमारी आन बान शान है, जिसके लिए हम अपनी कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं।

         कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियो एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि कोटि नमन जिनकी वजह से हम आजाद हुए। 

         इस मौके पर बुक्सा जनजाति सेवा कल्याण समिति के सचिव स्वरुप सिंह, अध्यक्ष मोहन सिंह, बाबू सिंह तोमर, कन्हैया सिंह, हरि सिंह, राजेश सिंह, पार्वती देवी, लाखन सिंह, पूरन सिंह, लाखन सिंह, नरेश सिंह, रवि सिंह, देव सिंह, धर्म सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।