सभासद झाम ने फहराया तिरंगा

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम सरदारनगर स्थित नैना ट्यूशन क्लासेस के तत्वाधान में पालिका सभासद लीना संजीव झाम द्वारा तिरंगे को सम्मान सहित फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

       इस दौरान सभासद लीना संजीव झाम ने कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियो एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि कोटि नमन जिनकी वजह से हम आजाद हुए। 

       नैना ट्यूशन क्लासेस की एमडी नैना खेड़ा ने कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम तन मन धन से सहयोग प्रदान कर देश में जन्म लेने का कर्ज अदा करने के लिए भी तैयार हैं, तिरंगा हमारी आन बान शान है, जिसके लिए हम अपनी कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं। 

         इस मौके पर ग्राम प्रधान सिल्की खेड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम रानी, पल्लवी खुराना, अंकित खेड़ा, अमित खेड़ा, नेहा खेड़ा आदि लोग उपस्थित थे।