विभीषिका स्मृति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बैठक आयोजित - विधायक अरोरा ने कहा विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 14 अगस्त को पंजाबी महासभा द्वारा विभीषिका स्मृति कार्यक्रम रुद्रपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पंजाबी महासभा द्वारा एक सभा का आयोजन नगर स्थित ग्रोवर बारात घर में किया गया। इस दौरान उत्तराचल पंजाबी महासभा द्वारा विधायक शिव अरोरा को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के संयोजक रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा लोगों को सम्बोधित करते हुये लोगों को 14 अगस्त को रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में पहुॅचने की अपील की। बताया कि पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित होने वाले स्मृति दिवस में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में आजादी के बाद देश के लिये हुए शहीद पंजाबी समुदाय के लोगों को श्रद्वांजलि अर्पित की जायेगी व देश विभाजन के दौरान पाकिस्तान से आए बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा और विभाजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस दौरान हुई हिंसा में लाखों लोगों को विस्थापित होने से साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
इस मौके पर उत्तराचल पंजाबी महासभा गदरपुर अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, धर्मचन्द्र खेड़ा, श्याम लाल सुखीजा, गुंजन सुखीजा, जयकिशन अरोरा, पारस धवन, मनोज गुम्बर मिन्टू, प्रीत ग्रोवर, पंकज सेतिया, टीकम खेड़ा, अशोक हुड़िया, रविन्द्र बजाज, एनएस धालीवाल, रोहित सुदामा, विजय सिडाना, राजेश गुम्बर, वकुल, परमजीत सिंह पम्मा, राकेश भुड्डी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


