भाई बहनों ने मनाया रक्षाबन्धन पर्व, बहन ने भाई के हाथ में बांधी राखी

 

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथों में राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए।

       रक्षाबंधन मनाने के लिए लोगों में सुबह से ही उत्साह रहा। लोगों ने रक्षा सूत्र बांधने आई बहनों को पकवान खिलाए। बहुत सारी बहनों ने अपने हाथों से भी राखी बनाई थी। सुबह से ही भाई अपनी बहनों के पास जाने लगे थे। इस बार रक्षाबंधन के त्यौहार के शुभ मुहूर्त में असमंजस होने के चलते कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को राखी मनाई जाएगी। सुबह लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराकर तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।