अमृत महोत्सव को लेकर संस्कार भारती की एक बैठक आयोजित
संवाददाता:- सागर धमीजा
रूद्रपुर। संस्कार भारती की एक बैठक सिटी क्लब रुद्रपुर में आयोजित हुई जिसमें स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव एवं बृज महोत्सव के आयोजन के उपलक्ष्य में होने वाले भव्य आयोजन बृज महोत्सव के संदर्भ में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं बृज महोत्सव 15 अगस्त को सीटी क्लब रूद्रपुर में शाम 04 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगेे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृष्ण बनो प्रतियोगिता रहेगी। संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष श्री कुशल अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः ठीक 6ः30 बजे संपूर्ण वंदे मातरम सिटी क्लब में गाया जायेगा जिसमें संस्कार भारती एवं अन्य सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहेंगे। श्री कुशल अग्रवाल ने वंदे मातरम कार्यक्रम व आजादी के अमृत महोत्सव एवं बृज महोत्सव में शहर के लोगों से पहुंचने की अपील की है।
बैठक में युगराज रघुवंशी, विमल मेहरा, कुशल अग्रवाल, शैली बंसल, सी0ए0 जयप्रकाश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरबीर चैधरी, सुषमा अग्रवाल, अशोक मित्तल, नरेंद्र बंसल, अशोक सागर, राजेश श्यामपुरिया, मोनिका अरोरा, रश्मि रस्तोगी आदि उपस्थित थे।


